{"_id":"597799474f1c1b160b8b45c3","slug":"81501010247-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सिविल लाइंस के गांधी नगर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के सिविल लाइंस के गांधी नगर में चोरी
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांधी नगर में मोबाइल की दुकान से माल उड़ाया
रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस स्थित गांधी नगर में सोमवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से कीमती माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर सदर कोतवाल ने पहुंचकर घटना की जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस स्थित गांधी नगर में अर्जुन कनौजिया की मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके अर्जुन घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद करीब 45 मोबाइल, 30 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन, 15 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह अर्जुन दुकान पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हो सकी। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, जिला महामंत्री जावेद खान समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने पुलिस से जल्द चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
दुकान का ताला तोड़कर चोरी
ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। साथ बगल की दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया। ऊंचाहार नगर के गवर्मेंट पीजी कॉलेज के सामने राजमार्ग के किनारे स्थित शारदा सिंह की बीज भंडार की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ डाला और दुकान से करीब 20 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने बगल में धर्मेंद्र कुमार और नरेंद्र कुमार की भी दुकान मे चोरी का प्रयास किया, लेकिन कुछ ले नहीं जा पाए। मंगलवार सुबह जब लोग दुकान खोलने पहुंचे तब उनको मामले की जानकारी हुई और घटना की सूचना पुलिस को दी। थानेदार धनंजय सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।