फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में युवक के मर्डर का मामला

सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में युवक के मर्डर का मामला

Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में युवक के मर्डर का मामला
प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी पप्पू की हत्या
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के निराला नगर में बुधवार रात हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक की जांच में प्रेम-प्रसंग की खातिर युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। वहीं देर रात हत्या से गुस्साए परिवारीजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था, लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने सभी को शांत करा दिया था।
नया पुरवा निवासी पप्पू घोषी पुत्र मुन्ना घोषी की बुधवार रात हत्या कर दी गई थी। उसका शव निराला नगर के पास मिला था। शव से काफी दूर उसकी बाइक पड़ी थी। उसकी हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। उसके शरीर को चाकू से गोद दिया गया था। गला रेत दिया गया था। सिर कूंच दिया गया था। मृतक इंटर का छात्र था। देर रात पप्पू की हत्या की खबर पर परिवारीजनों समेत अन्य लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी शिवहरी मीणा, सीओ शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों का फोर्स भी बुला लिया गया। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कोतवाल का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर नया पुरवा के शाबिर और अयोध्यापुरी के आजाद, नन्हू, गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रेम-प्रसंग में मर्डर की बात सामने आ रही है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुलाया था या फिर स्वयं गया, स्पष्ट नहीं
मृतक पप्पू घोषी को हत्या आरोपियों ने बुलाकर मौत के घाट उतारा था या फिर वह स्वयं निराला नगर की तरफ गया था, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए परिवारीजनों के साथ ही निराला नगर मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि उसे बुलाकर मारा गया। पर कोतवाल का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है। जल्द वारदात की हकीकत सामने आएगी। वहीं पप्पू की हत्या से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल को देखते एसपी घंटों बैठे रहे
युवक की हत्या के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए एसपी शिवहरी मीणा ने मृतक के घर पहुंचकर न सिर्फ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए, बल्कि स्वयं कुर्सी पर घंटों बैठे रहे। सबकुछ मामला शांत होने के बाद ही वे देर रात वहां से निकले। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या के बाद परिवारीजनों ने आरोपियों के घर पर धावा बोलकर स्वयं उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एसपी ने समझाकर बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed