{"_id":"59a45aae4f1c1be3018b45c2","slug":"61503943342-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगी ने स्टाफ नर्स का दबाया गला, बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोगी ने स्टाफ नर्स का दबाया गला, बेहोश
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोगी ने स्टाफ नर्स का दबाया गला, बेहोश
रायबरेली। जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक रोगी ने स्टाफ का नर्स का गला दबा दिया। गला दबाए जाने से नर्स बेहोश हो गई। पानी का छिट्टा मारा गया तो काफी देर बाद उसे होश आया। वहीं नर्स का गला दबाने वाला रोगी मौके से भाग निकला। नर्स ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि शहर के पूरे महुवारी निवासी बृजेश को बीमार होेेने पर जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान किसी बात को लेकर बृजेश आक्रोशित हो उठा। उसने स्टाफ नर्स ज्योति का गला दबा दिया। इससे स्टाफ नर्स बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे। हालांकि कुछ देर बाद स्टाफ नर्स को होश आ गया। घटना के बाद आरोपी रोगी वार्ड से भाग गया। स्टाफ नर्स का कहना है कि युवक जहरीला पदार्थ खाए था। अनाप-शनाप बोल रहा था। विरोध करने पर उसने गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रकरण की तहरीर पुलिस को दे दी है। सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जांच के लिए बनाई गई है टीम : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि स्टाफ नर्स ज्योति का गला दबा दिए जाने का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल की टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।