फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ऑडियो वायरल, बीजेपी नेत्री ने दरोगा को धमकाया, बोली-सुन बे दरोगा

ऑडियो वायरल, बीजेपी नेत्री ने दरोगा को धमकाया, बोली-सुन बे दरोगा

Thu, 29 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल, बीजेपी नेत्री ने दरोगा को धमकाया, बोली-सुन बे दरोगा
रायबरेली। भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव व दरोगा अभय मिश्रा में नोकझोंक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। मामला सुर्खियां बनने पर एएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



वायरल ऑडियो में भाजपा नेत्री एवं सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने एक दरोगा पर कार्य करने का दबाव बना रही है।


भाजपा नेत्री ने खीरों थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभय मिश्रा पर रुपया मांगने का आरोप भी लगाया। काफी देर तक दरोगा और भाजपा नेत्री के बीच बहस होती रही।


दरोगा ने भी भाजपा नेत्री को यह कहते हुए धमकाया है कि अलीगढ़ से लेकर यहां तक आपको देखा है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



खीरों थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। आरोपियों को बचाने की खातिर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और मामले को जमीन विवाद से जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया गया। दुष्कर्म के मामले में दरोगा अभय मिश्रा की ओर से 164 के बयान और पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया जा रहा है।


इस पर फोन किया था। दरोगा ने स्वयं उनके साथ अभद्रता की। अलीगढ़ में एक भाजपा नेता के यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेेने गई थी।


इस पर दरोगा ने धमकी दी कि तुम्हें अलीगढ़ से लेकर यहां तक देखा है। दरोगा ने ऑडियो वायरल कर पुलिस मैनुअल का उल्लंघन किया है। पूरे मामले से पुलिस अफसरों से शिकायत की गई है।
अनीता श्रीवास्तव, सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी, भाजपा


खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने विपक्षियों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जांच मिली है। दोनों पक्षों के बीच दीवार का विवाद है।


इसी विवाद में गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी मामले में भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव ने फोन करके जबरन मामले में कार्रवाई कराने का दबाव बना रही थी। मामले में सही कार्रवाई की जाएगी। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
अभय मिश्रा, दरोगा, खीरों थाने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed