फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दिव्यागों ने दिखाया दम, बूथों पर पहुंचकर डाला वोट

दिव्यागों ने दिखाया दम, बूथों पर पहुंचकर डाला वोट

Thu, 23 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिव्यागों ने दिखाया दम, बूथों पर पहुंचकर डाला वोट
दिव्यागों ने भी दिखाया दम
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। नगर पालिका जायस में हुए नगर निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिव्यांगों ने भी दमखम दिखाया। ट्राई साइकिल से वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचे। जायस कस्बे के रहने वाले मो.रफीक का कहना था कि अच्छा प्रत्याशी चुनने के लिए थोड़ा कष्ट तो उठाना पड़ता है। मो. इस्लाम का कहना था कि वोट डालना हमारा फर्ज है। इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। जायस कस्बे के रहने वाले दिव्यांग राकेश कुमार का भी कहना था कि जब भी चुनाव आता है तो वोट डालने जरूर पहुंचता हूं। इसी तरह अन्य कई निशक्त भी चलने फिरने में लाचार होने के बावजूद मताधिकार का प्रयोग किया। सभी के चेहरे खुश दिखे।

पहले डाला वोट फिर ली सेल्फी
फुरसतगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर युवाओं में खूब उत्साह दिखा। यही वजह रही कि पहले बूथों पर पहुंचकर युवाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और फिर मोबाइल से स्वयं की सेल्फी ली। यही नहीं दोस्तों के साथ भी सेल्फी ली। सबका कहना था कि वोट डालने पर अच्छा लगा। इसलिए सेल्फी ली।
विज्ञापन


वोटरों को बूथों तक पहुंचाया
फुरसतगंज। अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी प्रत्याशियों के समर्थक दिनभर सक्रिय रहे। वे घर-घर जाकर वोटरों को मताधिकार का प्रयोग करने की बात कहते रहे। यही नहीं स्वयं के वाहनों से वोटरों को घरों तक पहुंचाया। प्रत्याशियों का कहना था कि एक भी वोट नहीं पड़ा तो उनका समीकरण गड़बड़ा जाएगा। इसलिए अधिक से अधिक वोट पड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed