फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 thousand swindle in the name of both the sewing machine

सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
50 thousand swindle in the name of both the sewing machine
भदोखर थाना परिसर में प्रदर्शन करतीं ठगी की शिकार महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भदोखर थाना क्षेत्र में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देने और सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। सेंटर बंद कर लापता महिला को मंगलवार शाम महिलाओं ने दबोच लिया।
विज्ञापन


उसे पकड़ कर न सिर्फ पुलिस को सौंप दिया, बल्कि प्रदर्शन किया। कहा कि रुपया वापस दिलाया जाए। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। सलाोन की रहने वाली कुसुमलता झकरासी ने गांव में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई सिखाने के लिए सेंटर खोला था।
विज्ञापन


गांव की रहने वाली राजरानी, पूजा, सुनीता, लक्ष्मी, पुष्पा, प्रियंका, आशू, शांती समेत 50 महिलाओं, युवतियों ने प्रशिक्षण लिया। एक पखवारा पहले कुसुमलता ने सभी महिलाओं से सिलाई मशीन दिलाने के लिए धन उगाही कर ली। किसी से 800 तो किसी से 1000 रुपये यह वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि एक पखवारे से कुसुमलता न तो सेंटर खोल रही न ही फोन से बात करती है। मंगलवार शाम महिलाओं ने कुसुमलता को उस समय पकड़ लिया, जब वह मुंशीगंज से सलोन जा रही थी।


सभी ने आरोपी महिला को पकड़कर भदोखर थाने ले गईं और रुपया वापस दिलाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने प्रदर्शन किया। एसओ एसएन शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। कुसुमलता से पूछताछ की जा रही है। उससे रुपया वापस कराया जाएगा। रुपया वापस न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed