{"_id":"0a1a4fb00f6fe4442212f01cd73cbb37","slug":"50-thousand-of-the-goods-stolen-from-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 50 हजार का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से 50 हजार का माल चोरी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजारों का माल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पूरे नरायन गांव निवासी मनीष कुमार यादव ने बताया कि घर पर सभी लोग सो रहे थे। रात में चोरों ने घर के पीछे दीवार में सेंध काटी और भीतर घुसकर 15 हजार रुपये नगद, जेवर और गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये का माल ले गए। मनीष ने तहरीर दी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। मालूम हो कि शनिवार रात पूरे संभर सिंह मजरे मेरूई व त्रिवेदीपुर गांव में भी चोरों ने धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया था।