{"_id":"5be5da48bdec226997413f46","slug":"41541790280-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में लगी आग, वृद्धा जिंदा जली, बेटा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में लगी आग, वृद्धा जिंदा जली, बेटा झुलसा
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां-डलमऊ (रायबरेली)। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में आग लगने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बेटा झुलस गया।
कहीं पर अज्ञात कारणों से आग लगी तो कहीं पर दीपक गिरने से लपटों ने तबाही मचाई। अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बछरावां के चुरुवा गांव निवासी जहारा पत्नी गरीबे कोरी (70) गुरुवार रात घर में लेटी थी, तभी रजाई पर चिराग गिर गया, जिससे उसके बिस्तर में आग लग गई।
मां को लपटों से घिरा देख बेटा लवकुश आग बुझाने लगा तो वह भी झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए।
गंभीर हालत में दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को वृद्धा की मौत हो गई।
उधर, इसिया गांव में बुधवार रात दिव्यांग ज्ञानवती के घर में दीपक से आग लग गई, जिससे बक्से में रखे 15 हजार रुपये, कागजात, कपड़े आदि जल गए।
दोनों घटनाओं में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महराजगंज एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि महिला के जलकर मरने की जानकारी नहीं है। लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।
वहीं, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहानामऊ गांव में दीपावली की रात पप्पू के घर में आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर, बक्से में रखे कपड़े, आठ हजार रुपये समेत एक लाख रुपये का सामान जल गया।
सूचना के बावजूद दमकल टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी रही। सभी ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि आग कैसे लगी।
इसकी जानकारी नहीं हो सकी। तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन करके रिपोर्ट मंगाई गई है।