फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चीफ गुड्स सुपरवाइजर

घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चीफ गुड्स सुपरवाइजर

Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चीफ गुड्स सुपरवाइजर
घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चीफ गुड्स सुपरवाइजर
विज्ञापन

रायबरेली। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की आठ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन दरियापुर के चीफ गुड्स सुपरवाइजर और रेलवे यूनियन के नेता को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने अनलोडिंग के लिए मंगाई गई तीन पोकलैंड मशीनें भी पकड़ी। चीफ गुड्स सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है। पकड़ा गया सुपरवाइजर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की जिला इकाई शाखा का मंत्री भी है।

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम प्रभारी अनमोल सचान ने बताया कि चुरुवा बॉर्डर के पास स्थित आरडी सीमेंट फैक्ट्री के निदेशक आनंद गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो में डैमरेज कम करने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत अक्तूबर में थी। इस पर टीम ने सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लानिंग बनाई थी। प्लानिंग के तहत शुक्रवार को शाम चार बजे लखनऊ की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम दरियापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद आनंद गुप्ता ने डैमरेज का 37,800 रुपये और 7,200 रुपये सुविधा शुल्क दिया। इसी बीच एंटी करप्शन टीम चीफ गुड्स सुपरवाइजर डीबी सिंह के कार्यालय में घुसी और कुल 45 हजार रुपये बरामद कर चीफ गुड्स सुपरवाइजर से घंटों पूछताछ की। टीम ने साइडिंग से मालकी अनलोडिंग के लिए मंगाई गई तीन पोकलैंड मशीनें भी पकड़ी। एंटी करप्शन टीम पूछताछ के बाद सुपरवाइजर को लेकर जगतपुर थाना क्षेत्र के बेनीकामा स्थित उसके आवास चली गई। घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए चीफ गुड्स सुपरवाइजर को निलंबित करते हुए उनका प्रभार सहायक गुड्स सुपरवाइजर अमित श्रीवास्तव को दिया गया है। पकड़ा गया चीफ गुड्स सुपरवाइजर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की जिला इकाई शाखा का मंत्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed