फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चुनावी व्यस्तता के चलते टल गई जनपदीय समिति की बैठक

चुनावी व्यस्तता के चलते टल गई जनपदीय समिति की बैठक

Sat, 25 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चुनावी व्यस्तता के चलते टल गई जनपदीय समिति की बैठक
निकाय चुनाव के चलते टली जनपदीय समिति की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। आखिर वही हुआ, जिसका डर था। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से किए गए केंद्र निर्धारण पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति की बैठक आज शुक्रवार को होनी थी, लेकिन बैठक टल गई। इसके लिए वजह यह बताई गई कि चुनावी व्यस्तता चल रही है, जिससे बैठक नहीं हो सकी। यही नहीं आपत्तियां जमा हुए पांच दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन इनके निस्तारण के संबंध में विभागीय स्तर पर कोई तैयारी भी नहीं की गई थी। अगर यही हाल रहा तो बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विलंब हो सकता है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से बोर्ड परीक्षा का निर्धारण करते हुए 104 केंद्राें की अनंतिम सूची जारी की, जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक ने 14 नवंबर को सार्वजनिक किया। साथ ही अनंतिम रूप से निर्धारित केंद्रों पर 18 नवंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। इस पर डीआईओएस कार्यालय में 97 आपत्तियां आईं। इन पर विचार करने के लिए डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति की बैठक 24 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसकी वजह चुनावी व्यस्तता बताई जा रही है, क्योंकि जनपदीय समिति में डीएम अध्यक्ष और डीआईओएस सचिव हैं, जबकि सभी तहसीलों के एसडीएम तथा जीआईसी के प्रधानाचार्य सदस्य होते हैं। लगभग सभी लोगों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। प्राप्त आपत्तियों का आंकलन और परीक्षण डीआईओएस कार्यालय स्तर पर होना था, लेकिन यह काम भी आधा-अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए आज डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति की बैठक होनी थी, लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण बैठक नहीं हो पाई। वह स्वयं और उनके मातहत तथा प्रशानिक अफसर चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। इसीलिए बैठक की तैयारियां पूरी करने में भी अड़चनें आईं। जैसे ही बैठक की नई तिथि तय होगी, आपत्तियों पर विचार करके उन्हें अनुमोदित कर बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

जिले में परीक्षार्थियों की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 23295 21592 44887
इंटरमीडिएट 17782 19194 36996

अनंतिम सूची में शामिल स्कूल
राजकीय विद्यालय 09
सहायता प्राप्त विद्यालय 36
वित्तविहीन विद्यालय 59
कुल 104
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed