फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 lacks worth of tires and a half million in cash flown

20 लाख कीमत के टायर और डेढ़ लाख की नकदी उड़ाई

Sun, 05 Feb 2017 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 05 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
20 lacks worth of tires and a half million in cash flown
रायबरेली में चोरी की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर स्थित टायर की दुकान से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, 20 लाख कीमत के टायर समेत अन्य सामान पार कर दिया। चोरों ने बडे़ आराम से ट्रक को हाईवे पर खड़ा किया और टायर समेत अन्य सामान लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन


यही नहीं दुकान में तोड़फोड़ की। सुबह चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। सदर कोतवाल ने भी घटना की जांच की। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों से यूपी डॉयल 100 की गश्त की कलई खुल गई है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


शहर के गांधी नगर निवासी आलोक मिश्रा की लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सिविल लाइंस चौराहा पर टायर की दुकान है। आलोक शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 20 लाख कीमत के 74 टायर को हाईवे पर ट्रक खड़ा करके उसी में रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलमारी तोड़कर उसमें से रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी, दो लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरे की मशीन समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार करीब 22 लाख से अधिक की चोरी हुई। जहां पर चोरी की वारदात हुई, वहां से पुलिस बूथ चंद कदम दूरी पर है।

एसे में चोरी हो जाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलने के लिए काफी है। रविवार सुबह वारदात की जानकारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।


फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। कोतवाल का कहना है कि पीड़ित आलोक मिश्रा की तरफ से वारदात की तहरीर दी गई है। जांच कराई जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा करके चोरोें को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed