Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warning issued to the SHO

Gonda News: देहात कोतवाल को मिली चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Warning issued to the SHO
कोतवाली देहात में थाना समाधान दिवस में ​शिकायत सुनते एएसपी। संवाद
गोंडा। सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? कोतवाल ने जवाब दिया, दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज है। एएसपी ने अगला सवाल दागा, पहले किसकी रिपोर्ट दर्ज हुई? जवाब मिला, पीड़िता की। एएसपी ने एफआईआर की कॉपी मंगवाई तो मामला पलट गया। दस्तावेज सामने आते ही कोतवाल का जवाब गलत निकला। एएसपी का पारा चढ़ा और कोतवाल को प्रारंभिक जांच की चेतावनी मिल गई। मामला यहीं नहीं थमा। एक साल से लंबित 86 शिकायतों का हिसाब मांगा तो जवाब के साथ प्रमाण भी गायब मिले।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एएसपी (पूर्वी) अजीत रजक देहात कोतवाली में समाधान दिवस की हकीकत परखने पहुंचे थे। उस समय न कोतवाल मौजूद थे और न ही इंस्पेक्टर क्राइम व एसएसआई। एएसपी के पहुंचने पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह आए। इसी बीच परसिया आज्ञाराम गांव की जावंती ने शिकायत की कि विपक्षियों ने उसकी पिटाई की लेकिन कोतवाली पहुंचने पर सुनवाई नहीं हुई और उसे भगा दिया गया। एएसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने के क्रम पर सवाल किए। कोतवाल के जवाब की पुष्टि के लिए एफआईआर की कॉपी मंगाई गई तो उनका दावा सही नहीं मिला। एएसपी ने मामले के विवेचक को फाइल समेत शाम पांच बजे अपने कार्यालय में तलब कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद समाधान दिवस रजिस्टर खुला तो एक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। पिछले एक साल से 86 शिकायतें लंबित थीं। उनके लंबित रहने का कारण भी रजिस्टर में दर्ज नहीं था। कोतवाल ने बताया कि सभी मामले राजस्व से जुड़े हैं और राजस्वकर्मियों को उनका निस्तारण करना है। एएसपी ने पूछा कि क्या इस संबंध में डीएम या एडीएम को पत्र भेजा गया है? कोतवाल ने हां कहा लेकिन पत्र नहीं दिखा सके। दीवान को बुलाया गया तो उसने बताया कि वीआईपी ड्यूटी के कारण पत्र भेजा ही नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान धिरजापुरवा चांदपुर निवासी किशनलाल ने शिकायत की कि गांव के चार लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी दी जाती है। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एएसपी (पूर्वी) अजीत रजक ने बताया कि कोतवाल से पूछे गए सवालों के जवाब की प्रमाणिकता नहीं मिली। संबंधित विवेचक को फाइल समेत तलब किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चकमार्ग पर कब्जा, सालभर से खेत में बोआई बंद
विश्नोहरपुर। थाना समाधान दिवस में शनिवार को चकमार्ग पर कब्जे की शिकायतें छाई रहीं। महंगूपुर के साधुराम गुप्ता और अनिल ने बताया कि दो साल से चकमार्ग पर कुछ लोगों का कब्जा है। हरिवंशपुर के गुड्डे, लौवा वीरपुर के मनोज तिवारी और बल्लीपुर सानी के मिजन अली समेत कई लोगों ने भी शिकायत की। कुल 12 मामले आए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सुबह 11 बजे तक कानूनगो मौजूद रहे, इसके बाद थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने जनसुनवाई की।
वजीरगंज में आईं 21 शिकायतें
डुमरियाडीह। वजीरगंज थाने में समाधान दिवस पर शनिवार को 21 शिकायतें दर्ज हुईं। सभी राजस्व से संबंधित थीं लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो सका। करनीपुर रामापुरवा के ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत कर आरोप लगाया कि चकमार्ग की जोताई कर कब्जा कर लिया गया है। इससे आवागमन बाधित है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने संबंधित लेखपाल को निस्तारण के निर्देश दिए।

कटरा बाजार में आईं 14 शिकायतें
दुबहा बाजार। कटरा बाजार थाने में समाधान दिवस पर 14 शिकायतें आईं। इनमें नौ राजस्व और पांच पुलिस से संबंधित थीं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed