{"_id":"6b0b111f45326ac0f505ecb7","slug":"attack-on-nashamukti-center-workers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169303-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गुलाबी गोली न देने पर नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गुलाबी गोली न देने पर नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी पर हमला
Sat, 28 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
- शोर सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किया युवकों का पीछा लेकिन हाथ नहीं आए
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। बठिंडा रोड स्थित मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार शाम कार में सवार अज्ञात युवकों ने केंद्र के एक कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले डॉक्टर के बारे में पूछताछ की और फिर गुलाबी गोली देने की मांग की। कबीर नामक घायल कर्मचारी पंजाब के नरसिंह कॉलोनी का निवासी है। घटना के समय वह काउंटर पर बैठा था। तभी एक युवक अंदर आया और डॉक्टर के बारे में पूछा। कबीर ने उसे बताया कि डॉक्टर एक सप्ताह बाद मिलेंगे। इसके बाद दूसरा युवक अंदर आया और उसने गुलाबी गोली की मांग की। गोली देने से मना करते ही युवक भड़क गए। हमलावरों ने कबीर के सिर पर तेजधार हथियार से वार करने का प्रयास किया। कबीर ने खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसके बाएं हाथ की कलाई पर गहरी चोट लगी। शोर मचाने पर अस्पताल के पिछले हिस्से में रिकॉर्ड जांच रहे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने निजी वाहन से कार सवार हमलावरों का पीछा किया। वे पंजाब सीमा की तरफ भागने में सफल रहे। घटना के वक्त अस्पताल संचालक डॉ. जिम्मी जिंदल मौके पर नहीं थे। शहर थाना पुलिस ने घायल कर्मचारी का बयान दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी आनंद बेनीवाल ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।