{"_id":"5c913a40bdec22142c5cac66","slug":"181553021504-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिपुरम में लाखों की मिठाई पकड़ी, गोदाम सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रगतिपुरम में लाखों की मिठाई पकड़ी, गोदाम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी की टीम ने शहर के प्रगतिपुरम मोहल्ले में मिठाई से भरे एक गोदाम को पकड़ा।
गोरखधंधे की आशंका पर लाखों की कीमत की मिठाइयों से भरे गोदाम को सील करा दिया है। इसके अलावा खोवा मंडी व वृंदावन फूड प्लाजा से खोवा व पनीर का नमूना सील किया।
टीम ने सबसे पहले खोवा मंडी में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यहां एफएसओ नितिन कुमार ने ओम प्रकाश की दुकान से खोवा का नमूना सील किया।
विज्ञापन
कुचरिया स्थित वृंदावन फूड प्लाजा से एफएसओ अरुण कुमार ने पनीर का नमूना सील किया। इसके बाद टीम प्रगतिपुरम मोहल्ले में राजू सोनी के मकान में पहुंची।
यहां कमरे में लाखों रुपये कीमत की मिठाई और मटर रखी मिली। गोदाम के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी पहले से न होने के कारण उसे अवैध मानते गोदाम को सील कर दिया गया। मिठाई व मटर के मालिक की जानकारी होने के बाद नमूने सील करने की प्रक्रिया पूरी होगी।
प्रगतिपुरम में एसडीएम को अवैध गोदाम की जानकारी मिलने के बाद छापा मारा गया। लाखों कीमत की मिठाई व अन्य सामान पकड़ा गया है। उसका मालिक न मिलने के बाद उसे सील कर दिया गया है। मालिक के संज्ञान में आने के बाद कीमत की जानकारी होगी और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
शशांक त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए