{"_id":"5c59e23ebdec224a620fe126","slug":"181549394494-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में खाना खाने गए युवक पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में खाना खाने गए युवक पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गांधी चौराहा के निकट स्थित एक ढाबे में खाना खाने गए युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया और भागकर जान बचाई।
युवक ने दो लोगों के विरुद्ध जाति सूचक गाली देने और जान से मार डालने की नियत से फायर करने की तहरीर पुलिस को दी है।
त्रिवेदीपुर गांव निवासी अनूप कुमार रैदास ने बताया कि वह सोमवार रात गांधी चौराहा के निकट स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। रात 12.30 बजे खाना खाने के बाद वह ढाबे से निकलने लगा।
तभी वहां मौजूद आचार्य नगर निवासी अशोक कुमार पांडेय व मटेहना गांव निवासी राजकिशोर उर्फ बबलू जाति सूचक गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो अशोक ने अपनी रिवाल्वर से उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे। उसने सूचना पुलिस को दी।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि ढाबे में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। फायरिंग नहीं हुई थी। मामले की पड़ताल की जा रही है।