फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कृषि मंत्री का फार्म में छापा, निर्माण सामग्री के नमूने सील

कृषि मंत्री का फार्म में छापा, निर्माण सामग्री के नमूने सील

Sat, 22 Dec 2018 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री का फार्म में छापा, निर्माण सामग्री के नमूने सील
हरचंदपुर (रायबरेली)। प्रयागराज से लखनऊ जाते समय शनिवार शाम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हरचंदपुर स्थित कृषि फॉर्म का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उन्होंने किसान कल्याण केंद्र के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए ईंटें तथा मोरंग का सैंपल भी भरवाया। कृषि मंत्री सैंपल को अपने साथ ले गए।


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रायबरेली से लखनऊ की ओर जाते समय शनिवार शाम राजमार्ग के किनारे स्थित कृषि फार्म पहुंच गए, जहां चौकीदार अशोक कुमार से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन



आननफानन कृषि फॉर्म के इंचार्ज रजनीश कुमार भी पहुंच गए। कृषि मंत्री ने फॉर्म के खेतों में बोया गया एचडी 2985 गेहूं पंक्ति वार न होने पर नाराजगी जताई।


फॉर्म इंचार्ज से गेहूं बीज में किसानों को दिए गए अनुदान के बारे में पूछताछ की। इसके बाद कृषि फॉर्म में ही निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र पहुंचकर निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंटें व मोरंग आदि की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed