फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आंधी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

आंधी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 18 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आंधी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
आंधी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन



रायबरेली। जिले में रविवार को आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर क्षेत्र में हल्की, जबकि देहात क्षेत्रों में अधिक पानी बरसा।


आंधी-पानी से मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगोें को गर्मी से राहत मिली। जगतपुर में बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सलोन क्षेत्र में आंधी के कारण कहीं पर पेड़ की डाल तो कहीं पर टीनशेड गिर गए।


इससे पांच लोग घायल हो गए। घयालों को अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक हवा रुक-रुककर चलती रही, जबकि आसमान में बदली छाई थी।


शाम को चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। दस मिनट हल्की बारिश के बाद पानी बंद हो गया, लेकिन हवा रुक-रुककर चलती रही।
विज्ञापन



मौसम के इस मिजाज के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर बाद क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।


बारिश इस कदर हुई कि जगतपुर कस्बे में कई स्थानों पर पानी भर गया। ऊंचाहार, डलमऊ, डीह, राही प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई।


बारिश के कारण किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से किसान धान की रोपाई के लिए खेत की जुताई समेत अन्य कार्य शुरू कर देंगे।


सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। क्षेत्र के कालू जलालपुर निवासी अयोध्या प्रसाद (29) नित्यक्रिया करने गया था।


लौटते समय रास्ते में पेड़ के गिरने लगा। यह देख अयोध्या भागा तो गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।


भगवतपुर निवासी धीरेंद्र (14) अपने नलकूप पर बैठा था। टीनशेड गिरने से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।


प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा कोतवाली क्षेत्र के बख्शी का पुरवा निवासी नवरंग (22) साइकिल से क्षेत्र के करहिया चौकी आ रहा था।


आंधी के कारण सलोन की ओर से तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे नवरंग घायल हो गया। सांडा सैदन गांव निवासी चंदन (25) अपने रिक्शा पर प्लाई बोर्ड लादकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंधी के दौरान वह रिक्शा के साथ सड़क के किनारे गिर गया, जिससे घायल हो गया। सलोन कस्बा निवासी रईस अहमद (30) अपने घर में बैठा था।


आंधी पानी के दौरान उसके घर की मिट्टी की दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed