फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घर में घुसकर किसान पर की फायरिंग, गोली न लगने पर तमंचे की बट से पीटा

घर में घुसकर किसान पर की फायरिंग, गोली न लगने पर तमंचे की बट से पीटा

Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किसान पर की फायरिंग, गोली न लगने पर तमंचे की बट से पीटा
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में रविवार शाम दबंगों ने घर में घुसकर एक किसान पर फायरिंग कर दी। गोली न लगने पर तमंचे की बट से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन



घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। भूमि विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके तीन आरोपियों को सोमवार को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



दादूपुर निवासी दुर्गेश सिंह की गांव स्थित भूमि पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। दुर्गेश के मुताबिक हमलावरों ने उसके पिता भूपती सिंह पर तमंचे से फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गनीमत रही कि गोली उनके बगल से निकल गई। इसके बाद दबंगों ने तमंचे की बट से पीट-पीटकर उनके पिता को घायल कर दिया। मारपीट में पिता को गंभीर चोटें आईं हैं।



उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दीनानाथ, अमृतलाल, हीरालाल, देवतादीन, रामसहाय, अमर बहादुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।


इसमें अमर बहादुर, देवतादीन, अमृतलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed