{"_id":"5c0d6710bdec2212ce241ecb","slug":"171544382224-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी दुर्घटनाग्रस्त यूनिट नंबर छह की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनटीपीसी दुर्घटनाग्रस्त यूनिट नंबर छह की
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की दुर्घटनाग्रस्त यूनिट नंबर छह लाइटअप कर दी गई है। ऐेसे में इस यूनिट से जल्द ही बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
हादसे के बाद से इस यूनिट की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा था। कई बार आग लगने की घटनाएं होने के चलते मरम्मत के काम में व्यवधान भी हुआ।
अब जाकर यूनिट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है। बस बिजली उत्पादन शुरू किया जाना है। एनटीपीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों में यूनिट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली उत्पादन के लिए 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट लगाई गई थी। एक नवंबर 2017 को यूनिट नंबर छह के बॉयलर में विस्फोट हो गया था।
इसमें परियोजना के तीन अधिकारियों समेत 45 लोगों की जान चली गई थी, जबकि भारी संख्या में श्रमिक झुलस गए थे। हादसे के बाद से ही यूनिट में मेंटेनेंस का काम चल रहा था।
अधिकारियों की ओर से तेजी से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। अब इस यूनिट को रविवार को लाइटअप कर दिया। दो-तीन दिन के अंदर बिजली उत्पादन भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन
500 मेगावाट की छह नंबर यूनिट को लाइटअप कर दिया गया है। दो-तीन दिन के अंदर यूनिट से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
अश्वनी कुमार त्रिपाठी, समूह महाप्रबंधक, एनटीपीसी