फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी के प्रबंधक के साथ मारपीट, पत्नी, बेटी से गालीगलौज

एनटीपीसी के प्रबंधक के साथ मारपीट, पत्नी, बेटी से गालीगलौज

Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी के प्रबंधक के साथ मारपीट, पत्नी, बेटी से गालीगलौज
एनटीपीसी के प्रबंधक के साथ मारपीट, पत्नी व बेटी से बदसुलूकी
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक की कार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ मिलकर प्रबंधक की पिटाई कर दी।

यही नहीं पत्नी व बेटी के साथ भी बदसुलूकी की। हालांकि सूचना पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। यह मामला मंगलवार सुबह लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ।
विज्ञापन


एनटीपीसी शक्तिनगर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात संजय पांडेय परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। लखनऊ से कार से वह वापस शक्ति नगर जा रहे थे।

रेलवे क्रॉसिंग पर लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दिया। जब उन्होंने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही पर उसे टोका तो उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर साथियों संग मिलकर उनकी पिटाई कर दी। कार में उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थी। उनके साथ भी बदसुलूकी की। मामले की सूचना थाने में दी गई।

पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed