फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हत्यारे दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा

हत्यारे दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा

Mon, 08 Apr 2019 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
हत्यारे दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में करीब 17 साल पहले हुई एसपी सिंह की हत्या मामले में कोर्ट ने अभियुक्त दो भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन



साथ ही 20-20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला कोर्ट संख्या सात के अपर सत्र न्यायाधीश रामदयाल ने सोमवार को सुनाया।


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी (क्रिमिनल) अजय मौर्य के मुताबिक मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई दिनेश प्रताप सिंह निवासी सिंह विहार, सिविल लाइंस ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



रिपोर्ट के अनुसार 18 दिसंबर 2001 की शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ लोग वादी के भाई संत प्रताप सिंह को दावत खाने के लिए बुलाकर ले गए। करीब साढ़े आठ बजे एसपी सिंह को एक रेस्टोरेंट के सामने गोली मार देने की सूचना वादी को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



वादी ने अपने बहनोई की मदद से भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां एसपी सिंह की मौत हो गई।


पुलिस ने विवेचना के बाद गिरिजा सिंह, उनके दो बेटों गनेश सिंह व अशोक सिंह एवं एक अन्य हरिहर सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।


विचारण के दौरान गिरिजा सिंह व हरिहर सिंह की मौत हो गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर गनेश सिंह व अशोक सिंह (दोनों भाई) को उम्रकैद व 20-20 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed