फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
कार की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-डलमऊ मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहाई गांव निवासी रामशंकर सोनी सराफा व्यवसायी हैं। उनका पुत्र राज सोनी उर्फ गोली (22) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के साथ ही वह सराफा का काम भी करता था। सोमवार को राज बर्दहाई मोहल्ले में रहने वाले अपने भाई शिवा के घर गया था। वहां से लौटते वक्त लालगंज-डलमऊ रोड पर धर्मकाटा के पास तेज रफ्तार कार ने राज की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। हादसे के वक्त राज हेलमेट नहीं पहने था। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed