फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   होती रही नहर में बहे बच्चों की तलाश, नहीं मिली कामयाबी

होती रही नहर में बहे बच्चों की तलाश, नहीं मिली कामयाबी

Fri, 21 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
होती रही नहर में बहे बच्चों की तलाश, नहीं मिली कामयाबी
नहर में बहे बच्चों की तलाश, नहीं मिली कामयाबी
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप के बुधवार देर रात शारदा सहायक नहर में गिर जाने से 24 से अधिक लोग नहर में डूब गए। अधिकांश लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन सात मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव के चलते डूब गए। इसकी सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस बल व गोताखोरों की टीम बृहस्पतिवार सुबह से ही मासूमों की तलाश में जुट गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

बछरावां थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने सुबह विनायकपुर गांव के समीप स्थित इंदिरा नहर में जाल डालने की प्रक्रिया को शुरू करा दिया। गोताखोरों की मदद से नहर के तेज बहाव के बावजूद नहर की पूरी चौड़ाई पर जाल बिछा दिया गया। बछरावां थाने की पुलिस गोताखोरों की टीम लगातार लापता बच्चों की खोजबीन करती रही। समय-समय पर गोताखोर नहर में छलांग लगाकर बच्चों की तलाश में जुटे रहे। ग्रामीणों ने भी पुलिस की बढ़ चढ़कर मदद की।
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद गोताखोरों व पुलिस को लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत भी मौके पर पहुंचे। विधायक रायबरेली-लखनऊ जनपद की सीमा पर स्थित नहर के रेगुलेटर का जायजा लेने भी पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित एनडीआरएफ टीम के अधिकारियों से बातचीत की। एनडीआरएफ टीम के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही बच्चों को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डलमऊ सीओ विनीत सिंह, थानेदार बृजमोहन सिंह की अगुवाई में पुलिस शारदा सहायक नहर मे मनीरामपुर पुल के पास और मिर्जापुर ऐहरी टेल के पास नहर में जाल डालकर दिनभर बच्चों की तलाश करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सीओ का कहना है कि बच्चों की तलाश कराई जा रही है। गोताखोर लगाए गए हैं। नहर में जाल डलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed