फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   योग दिवस आज, एक लाख लोग सेहतमंद रहने का लेंगे संकल्प

योग दिवस आज, एक लाख लोग सेहतमंद रहने का लेंगे संकल्प

Fri, 21 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस आज, एक लाख लोग सेहतमंद रहने का लेंगे संकल्प
आज लोग करेंगे योग, सेहतमंद रहने का लेंगे संकल्प
विज्ञापन

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इस साल एतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 21 जून को एक लाख से अधिक लोगों को कार्यक्रम का गवाह बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा तहसीलों व ब्लॉकों में भी योग का कार्यक्रम सुबह होगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में गुरुवार सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। देरशाम तक तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। इसके अलावा स्कूलों व अन्य स्थानों पर भी योगाभ्यास किया गया। योग कार्यक्रम को लेकर जिले भर में उत्साह देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा गुरुवार को डीएम नेहा शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय व अन्य अधिकारियों ने स्टेडियम पहुंचकर किया।

इसके अलावा तहसीलों में एसडीएम व ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ ही आम लोग भी स्टेडियम पहुंच जाएंगे।

सुबह सात से आठ बजे के बीच योग का कार्यक्रम होगा। डीएम नेहा शर्मा ने इस बार योग कार्यक्रम के लिए समेकित प्रयास किया है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग गैलरी बनवाई है।

जिससे इन लोगों को योग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना करना न पड़े। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन भी लगवाई गई है। इसके माध्यम से योग करने में परेशानी नहीं होगी।

जेल रोड से गुजरने वाले यातायात को योग कार्यक्रम के दौरान बंद रखा जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों के लिए डायवर्ट किया गया है। पुलिस विभाग ने यह व्यवस्था योग कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए की गई है।

जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि योग कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। स्टेडियम के मेन ग्राउंड में ढाई हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीछे के ग्राउंड में भी पांच हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।


एलईडी स्क्रीन भी लगवाई गई है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए इस बार अलग गैलरी बनाई गई है। जिले में एक लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed