फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ग्राम प्रधान के भाई का अपहरण करके पीटा, फिर छोड़ा

ग्राम प्रधान के भाई का अपहरण करके पीटा, फिर छोड़ा

Mon, 17 Jun 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के भाई का अपहरण करके पीटा, फिर छोड़ा
ग्राम प्रधान के भाई को अगवा कर पीटा, फिर छोड़ा
विज्ञापन

रायबरेली। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ग्राम प्रधान के भाई को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। उसकी जमकर धुनाई की और फिर कुछ दूर जाकर उसे छोड़ दिया।

पीड़ित ने ऊंचाहार थाने में तैनात दरोगा समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। फुरसतगंज पुलिस घटना की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि लड़की भगाने के मामले को लेकर हमला किया गया।
विज्ञापन


फुरसतगंज थाना क्षेत्र के डिघिया बाजार में डिघिया प्रधान सईद की फर्नीचर की दुकान है। शाम को दुकान पर सईद का छोटा भाई नसीम बैठा था। इसी बीच कार सवार करीब छह लोग पहुंचे और नसीम को जबरन कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पिटाई कर कुछ दूर ले जाकर उसे छोड़ दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने ऊंचाहार थाने में तैनात एक दरोगा समेत तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट और अपहरण करने की तहरीर दी है।


लड़की भगाने के मामले में मारपीट की गई है। फुरसतगंज थानेदार संदीप राय का कहना है कि जांच कराई जा रही है। सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि ऊंचाहार थाने में एक लड़की भगाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

इसी मामले में ऊंचाहार थाने में तैनात दरोगा पुलिस टीम के साथ दबिश देने गया था। मारपीट की गई है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed