फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो बेटियों को मारने के बाद कुएं में कूदी महिला

दो बेटियों को मारने के बाद कुएं में कूदी महिला

Fri, 04 Jan 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो बेटियों को मारने के बाद कुएं में कूदी महिला
फुरसतगंज। अमेठी। जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुर केवई गांव में बुधवार रात दो बेटियों की हत्या करने के बाद एक महिला कुएं में कूद गई।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


वहीं सूचना पाकर एएसपी अमेठी ने भी पड़ताल की। अब तक घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि पति के दिल्ली न ले जाने के चलते महिला ने इस तरह का कदम उठाया। पुलिस ने दोनों बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


किशुनपुर केवई गांव निवासी बबलू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। 10 दिन पहले बबलू गांव आया और फिर दिल्ली चला गया।


गांव में उसकी पत्नी नीलू (35) अपनी दो बेटियों रिमझिम (5) और लक्ष्मी (2) के साथ घर पर रहती थी। बुधवार देर रात पहले नीलू ने अपनी दो बेटियों को गला दबाकर मार दिया।
विज्ञापन



इसके बाद घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं से आवाज आते ही नीलू के जेठ का लड़का आशीष कुएं की तरफ भागा और ग्रामीणों को आवाज लगा ली।


महिला पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही कुएं से बाहर निकलने की बात कह रही थी। यूपी-100 टीम के पहुंचने के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर अमेठी जिले के एएसपी बीसी दुबे, एसडीएम, तिलोई महेंद्र श्रीवास्तव, सीओ पीयूष राज, एसओ एसएन नकवी मौके पर पहुंचे।


एएसपी ने घटना की बाबत परिवारीजनों और ग्रामीणों से बात की। कहा जा रहा है कि पति दिल्ली से गांव आया था तो महिला भी दिल्ली चलने की बात कह रही थी।


पति ने उसे दिल्ली ले जाने से मना कर दिया था। इसके अलावा पति की किसी दूसरी महिला से नजदीकी के चलते भी वह खफा थी।


एएसपी का कहना है कि दो बेटियों को मारने के बाद महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को बचा लिया गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही घटना की सही वजह सामने आएगी।


बिखर गया हंसता-खेलता परिवार
पलभर में हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। खुशियां मातम में बदल गई। हर कोई यही सोच रहा था कि महिला ने यह सब कैसे कर दिया। कोई अपनी बेटियों को कैसे मार सकता है।


यदि कोई बात थी तो महिला को पुुलिस के पास जाकर शिकायत करनी थी, लेकिन मासूम बेटियों को मारना नहीं चाहिए था। दिल दहलाने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह दंग रह गया।



परिवारीजन रह-रहकर रो पड़ते हैं और कहते हैं यह क्या हो गया। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला की शादी लगभग सात साल पहले जीनलवासा गांव से हुई थी। लोगों की मानें तो पहले भी महिला ने पहले भी कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed