{"_id":"5b464e0c4f1c1bfb7e8b59f8","slug":"151531334156-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला पोषक गंग नहर में कटान, तालाब और नारे में भरा पानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेला पोषक गंग नहर में कटान, तालाब और नारे में भरा पानी
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला पोषक गंग नहर में कटान, तालाब व नारे में भरा पानी
डलमऊ (रायबरेली)। एक ओर जहां किसान बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी से पानी की बर्बादी हो रही है।
बुधवार सुबह डलमऊ क्षेत्र से होकर निकले बेला पोषक गंग नहर की पटरी कटने से पानी नाले और तालाब में भर गया। किसानों की सूचना के बाद भी गंग नहर की कटान को बंधवाया नहीं गया। इससे किसानों में नाराजगी है।
डलमऊ पंप कैनाल से निकली बेला पोषक गंग नहर में पूरे बाबा मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास नहर की पटरी कट गई। जहां पर कटान हुई, वहां पर नाला और तालाब बना है। इसीलिए पूरा पानी तालाब और नाले में बह रहा है।
किसानों का कहना है कि नहर की पटरियों की मरम्मत और सफाई के नाम पर महज खानापूरी की जाती है। यही वजह है कि आए दिन कहीं न कहीं पटरियां कट जाती है।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी, सुशील कुमार, मनोज कुमार यादव ने कहा कि एक ओर किसान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी ओर पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
बैजनाथ, रामनरेश, अशोक कुमार आदि ने बताया कि नहर कटने की जानकारी दी विभागीय अधिकारियों को दी गई है, लेकिन शाम तक कोई देखने नहीं आया है। अवर अभियंता हरिश्चंद्र ने बताया कि नहर कटान की सूचना मिली है। पानी रोक दिया गया है।