फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पद्मावत का इंजन फेल, जायस और

पद्मावत का इंजन फेल, जायस और

Thu, 25 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत का इंजन फेल, जायस और
रायबरेली। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को बनी स्टेशन के पास फेल हो गया।
विज्ञापन



पहले पैसेंजर ट्रेन का इंजन लगाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर मालगाड़ी का इंजन मंगाकर गाड़ी को आगे रवाना किया गया।


इससे करीब दो घंटे तक पद्मावत एक्सप्रेस बीच रास्ते में खड़ी रही। यह गाड़ी करीब साढे़ तीन घंटे की देरी से रात 10.38 बजे रायबरेली पहुंची।


प्रतापगढ़ से तय समय शाम 5 बजे छूटी पद्मावत एक्सप्रेस 6.19 बजे गौरीगंज से निकली थी। अगला स्टॉपेज जायस था, लेकिन बीच में पड़ने वाले बनी स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया।



गाड़ी बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई। इसी दरम्यान जायस पहुंची लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर के इंजन को भेजा गया, लेकिन कपलिंग में दिक्कत आई।


इस पर गौरीगंज से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद पद्मावत को जायस तक खींचकर लाया गया। बनी में दो घंटे खड़ी रही पद्मावत एक्सप्रेस जब जायस पहुंची तो वहां भी करीब 40 मिनट तक गाड़ी को रोके रखा गया।
विज्ञापन



रायबरेली के स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बनी के पास पद्मावत का इंजन फेल हो गया था। दूसरा इंजन मंगाकर गाड़ी को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed