फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चार सड़कों का बजट खा गए प्रधान, वीपीओ व टीए

चार सड़कों का बजट खा गए प्रधान, वीपीओ व टीए

Fri, 21 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चार सड़कों का बजट खा गए प्रधान, वीपीओ व टीए
रायबरेली। डीह ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरैया मुअक्किल गांव में मनरेगा से सड़कों के निर्माण में मनमानी पकड़ी गई है। 2.93 लाख की चार सड़कों के निर्माण में 2.13 लाख रुपये डकार लिए गए।
विज्ञापन



जांच में मामला पकड़ में आने के बाद प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) व तकनीकी सहायक (टीए) के खिलाफ एफआईआर के लिए डीह थाने में तहरीर दी गई है।


डीह ब्लॉक के सुरैया मुअक्किल गांव में मनरेगा से सड़कों का निर्माण कार्य वर्ष 2014-15 में कराया गया। शिकायत पर जांच कराई गई तो पता चला कि दयाराम के घर से इंद्र भवन के घर तक और गंगा प्रसाद के खेत से इंद्रपाल के घर तक की सड़क पर बिना काम कराए ही धन को डकार लिया गया।
विज्ञापन



दो सड़कों में मात्र 80 हजार रुपए खर्च किए गए। जांच में 2.13 लाख रुपये डकारने का मामला पकड़ में आने के बाद प्रधान धनऊ, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र सिंह व तकनीकी सहायक मो. सईद के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह ने बताया कि मामले में अन्य कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed