फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

Sun, 10 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव
दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

रायबरेली। रायबरेली-इलाहाबाद रेल लाइन पर रविवार को दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के काफी देर बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक के भाई ने हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है। ट्रैक पर शव पड़ा होने से एक घंटे तक त्रिवेणी एक्सप्रेस खड़ी रही। इससे यात्रियों को दिक्कतें भी हुई। जीआरपी ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दरियापुर रेलवेे स्टेशन की तरफ सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए गए थे। रेल ट्रैक पर 26 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। इसकी जानकारी पुलिस और जीआरपी को दी गई। काफी देर बाद जीआरपी व पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही थी। ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण ट्रेन रोक दी गई। रेल ट्रैक के अंदर शव होने पर जीआरपी ने लाश को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान मुमताज (26) पुत्र अनीस निवासी भीमनगर मुंशीगंज रायबरेली के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवारीजनों का मौैके पर मजमा लग गया। मृतक के भाई अबरार का कहना है कि उसका भाई मुमताज घर पर ही रहता था। शाम को अचानक लापता हो गया था। उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को रैल ट्रैक पर फेंका गया है। जीआरपी थानेदार धीरेंद्र यादव का कहना है कि युवक का शव रेल ट्रैक पर पाया गया है। उसने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed