फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रास्ता विवाद में खूनखराबा, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

रास्ता विवाद में खूनखराबा, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Wed, 27 Mar 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
रास्ता विवाद में खूनखराबा, तीन महिलाओं समेत पांच घायल
जगतपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जगत सिंह मजरे सिंगापुर भटौली गांव में मंगलवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार किया गया।
विज्ञापन



इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पूरे जगत सिंह मजरे सिंगापुर भटोली गांव निवासी राम विजय और अर्जुन के बीच रास्ता विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर कुल्हाड़ी चल गई।


इसमें एक पक्ष से बजरंगी, धिराजा, स्वयंबर और दूसरे पक्ष से सुरसती और सुमन को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed