फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, हड़कंप

Wed, 12 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, हड़कंप
हरचंदपुर (रायबरेली)। रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर मंगलवार को रेल ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



दो किमी. की दूरी पर शव मिलने से पुलिस भी सकते में आ गई। एक शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।


हरचंदपुर के गोलूपुर गांव के किनारे रेल लाइन के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। नित्यक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन



चौकीदार राधेश्याम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा आशीष तिवारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। एसओ सचिन गुप्ता ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर गंगागंज रेलवे स्टेशन पर गेट संख्या-156 सी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 20 वर्षीय युवक का शव रेल लाइन पर मिला।


सूचना पर जीआरपी ने पहुंचकर घटना की जांच की। जीआरपी थानेदार सुरेश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिलालगंज मजरे अंगूरी गांव का रहने वाला था।



जांच में सामने आया है कि युवक किसी काम से लखनऊ गया था। इसके बाद उसका शव रेल ट्रैक पर पाया गया। ट्रेन से गिरकर उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed