{"_id":"5b3677e54f1c1bf36e8ba98e","slug":"131530296293-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम से भिड़ने के बाद झोपड़ी में घुसा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम से भिड़ने के बाद झोपड़ी में घुसा ट्रक, चालक घायल
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में घुसा ट्रक, चालक घायल
डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र कुरौली बुधकर गांव के पास शुक्रवार को ट्रक व डीसीएम आमने-सामने से भिड़ गए। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित टिनशेड की झोपड़ी में घुस गया।
हालांकि टिनशेड के नीचे कोई नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। उसे डॉक्टरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गदागंज थाना क्षेत्र कुरौली बुधकर गांव के पास ऊंचाहार- उन्नाव राजमार्ग पर ट्रक और डीसीएम भिड़ गए।
हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी टिनशेड की झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में बंधी भैंस घायल हो गई। ट्रक ड्राइवर सोरांव इलाहाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार भी घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी गदागंज राम किशोर ने बताया की घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।