{"_id":"59cbef3f4f1c1b9d538b4ba2","slug":"131506537279-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेला दुकानदार पर झोेंका फायर,बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेला दुकानदार पर झोेंका फायर,बाल-बाल बचा
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेला दुकानदार पर झोेंका फायर, बाल-बाल बचा
तिलोई-इन्हौंना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ठेला दुकानदार पर दो लोगों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पूरे बहेलिया मजरे अमेठी निवासी जय प्रकाश यहां अहोरवा भवानी चौराहा पर फल का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश सफाई कर्मी है, लेकिन कुछ दिन से सस्पेंड चल रहा है। इस पर ठेला लगाने लगा है। रात में साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच दो लोगों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया, लेकिन गोली उसके बगल से निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच की। दुकानदार ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। एसओ जावेद इकबाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।