{"_id":"5b29532d4f1c1b694d8b757a","slug":"121529434925-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मासूम की मौत, काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से मासूम की मौत, काटा हंगामा
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से मासूम की मौत, हंगामा
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बेकाबू कार की टक्कर से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से आक्रोशित परिवारीजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नसीराबाद कस्बे के मोहल्ला गुरुखेत निवासी परवेज का पुत्र मो. जैद (4) दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया है। खून से लथपथ मासूम को सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। सभी आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
प्रभारी थानाध्यक्ष जेबी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।