फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दस्तावेज अपूर्ण होने पर एकाउंटेंट को हटाने के निर्देश

दस्तावेज अपूर्ण होने पर एकाउंटेंट को हटाने के निर्देश

Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दस्तावेज अपूर्ण होने पर एकाउंटेंट को हटाने के निर्देश
दस्तावेज अपूर्ण होने पर अकाउंटेंट को हटाने के निर्देश
विज्ञापन


तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले की नोडल अधिकारी कामिनी रतन सिंह चौहान ने बुधवार को तिलोई तहसील, ब्लॉक व थाने का निरीक्षण किया।

दस्तावेज अपूर्ण होने पर ब्लॉक में तैनात अकाउंटेंट को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्ची की इलाज में लापरवाही बरतने पर सीएचसी के अफसरों को फटकार लगाई।


बुधवार सुबह नोडल अधिकारी कामिनी रतन सिंह चौहान के साथ अमेठी डीएम शकुंतला गौतम समेत कई अन्य अफसर तिलोई तहसील पहुंचे।

निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने तिलोई ब्लॉक मुख्यालय में तैनात अकाउंटेंट अमित मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।

इसके बाद नोडल अधिकारी तिलोई सीएससी तिलोई पहुंची, जहां छह वर्षीय एक बच्ची की हालत खराब थी। इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी।

नोडल अधिकारी ने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई और इलाज में लापरवाही न करने का निर्देश दिया। परिसर में गंदगी देख वह बिफरीं।

सीएससी के बाद तिलोई इन्हौना मार्ग पर निर्माणाधीन 200 बेड के अस्पताल व मोहनगंज थाने का बारीकी से निरीक्षण किया।

नोडल अधिकारी ने बताया कि अमेठी जनपद की तिलोई तहसील में काफी मात्रा में विभागीय लापरवाही के चलते लचर व्यवस्थाएं चल रही हैं, जिन्हें सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई है। समय रहते यदि सुधार ना हुआ तो अगले दौरे पर इन जिम्मेदार अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed