फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कोहरे के कारण कार और डीसीएम में भिड़े, आठ लोग घायल

कोहरे के कारण कार और डीसीएम में भिड़े, आठ लोग घायल

Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण कार और डीसीएम में भिड़े, आठ लोग घायल
रायबरेली। भदोखर में मंगलवार तड़के कोहरे के कारण कार और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन



डीसीएम धू-धू करके जलने लगी, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए हैं, जो कानपुर के रहने वाले हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दमकल जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग से डीसीएम में लदी आधी कालीन जल गई।


एसपी सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। साथ ही सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर हाईवे से बाहर कराया।
विज्ञापन



मंगलवार तड़के डीसीएम (यूपी 37 टी 1581) कालीन लादकर बदायूं से भदोही की तरफ जा रही थी, जबकि कार प्रतापगढ़ की तरफ से रायबरेली की तरफ आ रही थी।


कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव के पास दोनों वाहनों में जरबदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीएम के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते डीसीएम में आग लग गई। जानकारी पर एसओ राजकुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही कई यूपी-100 पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल के जवान भी पहुंचकर आग को बुझाया।


हादसे में कार पर सवार कानपुर नगर के सरसौली थाना क्षेत्र के महराजपुर निवासी पुरुषोत्तम सोनी (42), उसकी पत्नी पुष्पा (40), बेटी वैष्णवी (18), शिवांगी (20), बेटा सत्यम सोनी (25) और रोहित सोनी और डीसीएम चालक बदायूं जिले के फूलपुर निवासी दलील अहमद और क्लीनर ताली हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।



घायलों को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों का मजमा लग गया। एसपी का कहना है कि डीसीएम और कार में भिड़ंत हुई थी।


हादसे की सूचना पर पहुंचकर आग को बुझा दिया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। एसओ का कहना है कि डीसीएम में लगी आधी कालीन जल गई है। बाकी कालीन को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed