फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 26 लाख 500 रुपये हड़पे

गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 26 लाख 500 रुपये हड़पे

Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 26 लाख 500 रुपये हड़पे
गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खीरों (रायबरेली)। गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 26 लाख 500 रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस ने आदित्य गैस एजेंसी इलाहाबाद के एमडी, मैनेजर और फील्ड मैनेजर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

खीरों थाना क्षेत्र के मेड़ौली गांव निवासी दिलीप कुमार ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गैस बॉटलिंग प्लांट आदित्य फ्यूल्स लिमिटेड जारी बाजार रॉ रोड इलाहाबाद के एमडी विनोद शुक्ला, मैनेजर देवेश मिश्रा एवं फील्ड मैनेजर श्वेता मिश्रा ने लालच दिखाकर ठगने की नीयत से सरेनी ब्लॉक की डीलरशिप की सिक्योरिटी के लिए 6 लाख, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 35500 एलाइसेंस दिलाने के नाम पर समेत कुल 26 लाख 500 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उसे एजेंसी तो दे दी गई, लेकिन गैस नहीं दी गई। इससे गैस कनेक्शन नहीं हो पाए। एजेंसी में कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद कई बार-बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। रुपये वापस मांगे, लेकिन नहीं दी। इस पर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ संजय सिंह ने बताया कि बताया कि एमडी, मैनेजर और फील्ड मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed