फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 25 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली-सलोन। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सलोन में दो बाइक सवारों में टक्कर होने से एक की जान गई तो भदोखर थाना क्षेत्र में बेकाबू कार ने युवक को सड़क पार करते समय टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीह थाना क्षेत्र के गंगापुर कमवा गांव निवासी उमाशंकर पाल (26) पुत्र नंदलाल किसी काम से ऊंचाहार की ओर जा रहा था। सलोन कस्बे के ऊंचाहार तिराहे के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। इसमें उमाशंकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार राकेश (42), रितेश (13), रिंकू (30) निवासी पूरे चौपाई बसंतगंज घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर राकेश व रिंकू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

उधर भदोखर थाना क्षेत्र के बराडीह मजरे झकरासी गांव निवासी सुभाष (21) पुत्र राममिलन सड़क पार करके दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान सलोन की ओर से आ रही कार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुभाष की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। एसओ अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed