{"_id":"59a856e54f1c1bf0278b4a76","slug":"101504204517-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बेलगाम अपराधी, दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में बेलगाम अपराधी, दी धमकी
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
थानेदार साहब, दबिश दी तो जान से हाथ धो बैठोगे
रायबरेली। जिले में अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि अब वे आम आदमी ही नहीं, बल्कि थानेदार तक को धमका रहे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। अपराधियों ने सरेनी थानेदार को यह कहते हुए धमकाया कि उन्हें पकड़ने के लिए यदि दबिश दी तो जान से हाथ धो बैठोगे। थाने में गोलियां चलवा दी जाएंगी। धमकी मिलने के बाद एसओ ने इस पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद थानेदार की ही तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
गौरतलब है कि सरेनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में बुधवार रात रंगदारी न देने पर दो सगे भाइयों सानू और इश्तियाक की पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद बवाल हो गया था। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। इस मामले में कहिंजर गांव के भोले सिंह, लकी सिंह, अमित, शुभम् समेत 11 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया था।
एसओ सुधीर चंद्र पांडेय ने थाने में लिखाई गई एफआईआर में कहा है कि दबिश देने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और कहा कि दबिश दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। थाने में गोली चलवा देंगे। मामला गंभीर होने पर उन्होंने पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए। एसओ की तहरीर पर लकी सिंह, भोले सिंह, अमित सिंह और शुभम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि एसओ को जान से मारने की धमकी दी गई है। केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द पकड़कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।