{"_id":"5c991cdfbdec2214787e36f3","slug":"10-thousand-rupees-looted-to-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से लूटे 10 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से लूटे 10 हजार रुपये
Mon, 25 Mar 2019 11:54 PM IST
rajni rajni
Amarujala Bureau/Raibraily
Amarujala Bureau/Raibraily
Published by: rajni rajni
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने एक युवक से दस हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब युवक बाइक में पेट्रोल भराने के लिए टंकी पर जा रहा था। लूट होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई से क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है।
पूरे बघेलन मजरे डलमऊ गांव निवासी बबलू गौड़ रात में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गांव के समीप स्थित नहर के रास्ते से पेट्रोल टंकी पर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से 50 मीटर की दूरी पर स्थित शराब के सरकारी ठेका के पास घात लगाये बैठे दो बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में उसे घेर लिया।
बदमाशों ने बबलू को मारपीट करके दस हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बदमाश आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मजाक बन गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी मणिशंकर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।