{"_id":"6aea09321bc3cdb7540bc53e","slug":"bike-borne-miscreants-opened-fire-on-a-car-and-shattered-its-window-ashram-news-c-503-1-del1005-2842-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कार पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पाने से शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कार पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पाने से शीशा तोड़ा
विज्ञापन
पीड़ित युवक बाल-बाल बचा, तमाम दृष्टिकोण से चल रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की कार पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने टायर बदलने वाले पाने से कार के शीशे पर हमला किया। हमले में पीड़ित रिंकू नामक युवक बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारी मौके पर एक ही गोली चलने की बात कर रहे हैं। पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।
सोनिया विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित रिंकू की कार कब्जे में ले ली है। रंजिश और रंगदारी समेत तमाम दृष्टिकोण से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित रिंकू सोनिया विहार में रहता है। मंगलवार शाम वह कार से चौहान पट्टी इलाके में आया था। इस बीच कार पंक्चर हो गई। रिंकू टायर पंक्चर लगवाने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक आरोपी को रिंकू पहले से जानता है। बाइक सवारों ने रिंकू से बातचीत की। इसके बाद अचानक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं। हमले के दौरान एक आरोपी बाइक से उतरा और उसने टायर बदलने वाले पाने से कार के शीशे को भी तोड़ दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए।