{"_id":"58e68b264f1c1bf8335b55e5","slug":"10-thousand-looters-beat-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को पीट 10 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को पीट 10 हजार लूटे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
beaten
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बैंक से रुपया निकाल कर घर जा रहे एक किसान को बाइक सवार बदमाशों ने न सिर्फ लूट लिया, बल्कि तमंचे के बट से उसकी पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। खून से लतपथ किसान को लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
निमुलापुर गांव निवासी मिलन यादव (55) खेती किसानी करता है। गुरुवार को वह साइकिल से बैंक ऑफ बड़ौदा शिवगढ़ आया था। बैंक से 10 हजार रुपये निकालने के बाद वह घर वापस जा रहा था। कुंभी गांव के गोकुला तालाब के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। कट्टे की बट से उसके सिर में हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जेब में रखे 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
मिलन के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तब तक बाइक सवार बदमाश लुटेरे भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वह गेहूं की मड़ाई के लिए रुपया निकालकर घर जा रहा था। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल मिलन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।