{"_id":"616331e98ebc3e298f4b7318","slug":"crime-raibaraily-news-lko5995289190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के बीच विवाद और धक्का-मुक्की में आई चोट से बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे के बीच विवाद और धक्का-मुक्की में आई चोट से बेटे की मौत
विज्ञापन
202-मृतक रवी की फाइल फोटो। 203-लालगंज के पूरे राना गांव में युवक की मौत के बाद पहुंची पुलिस और बिलखती म?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे मां-बेटे के बीच किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। मां-बेटे के बीच धक्का मुक्की हो गई। बेटा दूर जा गिरा। एक डंडे से मां ने बेटे पर नाराजगी चलते एक दो वार कर दिए। जिससे बेटा बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और मौत हो गई। इसके बाद वह बेटे को पकड़ कर बिलख पड़ी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल कर रही है।
पूरे राना मजरे उतरागौरी गांव में रविवार को मां कलावती और बेटे रवि के बीच किसी मामूली बात को लेकर दिन में 11 बजे कहासुनी शुरू हो गई। रवि अपने दोस्तों के साथ कमाने के लिए केरल जाने के लिए तैयारा था। दोनों के बीच कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। मां ने बेटे को धक्का दे दिया जिससे वह दूर जा गिरा। पास में पड़े डंडे से एक-दो डंडा मार भी दिया। रवि गिरने के बाद नहीं उठा तो मां ने ही देखा कि वह बेहोश हो गया है। मुंह पर पानी झिड़कने पर उसे उल्टी हुई और बेटे रवि ने वहीं दम तोड़ दिया। यह देखकर मां के होश उड़ गए। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता रामकुमार उर्फ मोटे ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई सुरेश केरल में रहकर प्राइवेट काम करता है। आज ही मृतक और उसके बड़े भाई को केरल जाना था। मां और बेटे के बीच हुए विवाद में गिर जाने से बेट के सिर पर चोट लग गई वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

202-मृतक रवी की फाइल फोटो। 203-लालगंज के पूरे राना गांव में युवक की मौत के बाद पहुंची पुलिस और बिलखती म?- फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन