{"_id":"60c8ceb28ebc3e343612aa2a","slug":"crime-raibaraily-news-lko5825811160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत अधेड़ में खुद पर डीजल उड़ेल कर लगाई आग, कुछ देर बाद दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत अधेड़ में खुद पर डीजल उड़ेल कर लगाई आग, कुछ देर बाद दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक अधेड़ ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह धू-धू कर जलने लगा। किसी तरह लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधेड़ अपनी बहन के घर पर रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के सिंघोर गांव निवासी जगन्नाथ सिंह (55) अविवाहित था। शराब पीने की लत के चलते उसने अपनी जमीन बेच दी थी। बीते कई सालों से वह भितरी गांव में अपनी बहन के पास रहता था।
बहन व भांजे उसकी देखरेख करते थे। मृतक जगन्नाथ सिंह अपने भांजे के साथ गांव से बाहर बने कच्ची कोठरी में रहता था। सोमवार रात लगभग 11 बजे नशे की हालत में उसने खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली।
विज्ञापन
लपटों से घिरने पर शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही बहन क्षमा सिंह, भांजे दुर्गेश सिंह सहित अन्य घरवाले रो-रोकर बेहाल हैं। एसओ बृजमोहन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।