फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

युवक की सरिया-डंडों से पीटकर हत्या, कत्ल को आशनाई के एक पुराने मामले से जोड़कर देख रहे लोग

Thu, 20 May 2021 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
crime
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की सरिया-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने उस समय पर युवक पर हमला बोला, जब वह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था।
विज्ञापन

मृतक युवक लखनऊ में एक गाड़ी चलाता था। मर्डर के पीछे तीन वर्ष पुराना एक आशनाई का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पूरब गांव निवासी बाबू सिंह (26) गुरुवार दोपहर खाना खाकर टहलने निकला था। तभी पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने पीछे से सिर पर सरिया, लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने इस कदर युवक को पीटा कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वह दौड़े, तब हमलावर फरार हो गए। युवक खून से लथपथ हो गया।
परिवारीजनों व मोहल्लेवासियों ने गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाकर इलाज करवाना चाहा, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टर कुछ भी मदद नहीं कर पाए। युवक को तुरंत लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई।

परिवारीजन घायल युवक को सीधे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी युवक ने चुरुवा मंदिर के निकट दम तोड़ दिया। युवक की हत्या से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।
घटना के पीछे तीन वर्ष पुराना एक आशनाई का मामला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed