{"_id":"60314d348ebc3ee9196f170a","slug":"crime-raibaraily-news-lko565841063","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख कीमत की स्मैक बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख कीमत की स्मैक बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख कीमत की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि तस्कर कार से स्मैक की बिक्री करते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के नहर कोठी के पास कुछ लोग स्मैक बेच रहे हैं। सूचना पर थानेदार राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकरछह तस्करों को दबोच लिया।
इनकी पहचान बछरावां क्षेत्र के रामपालखेड़ा मजरे इसिया निवासी कल्लू उर्फ बाबूलाल, इसियाखेड़ा निवासी दयाशंकर, दमोदरखेड़ा निवासी महेंद्र और अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुठवानौशेर निवासी रामनरेश रावत, लौली निवासी बृजेश सिंह, मेलापुर मजरे लौली निवासी अभिषेक तिवारी के रूप में हुई है। इनके पास से 93 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये कीमत है। इन सभी के पास से एक एसयूवी (यूपी 41 एन 3030), 21 हजार रुपये के अलावा आठ मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिले हैं।
विज्ञापन
अभिषेक और बृजेश हैं स्मैक के बड़े सप्लायर
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभिषेक तिवारी और बृजेश सिंह स्मैक के बड़े सप्लायर हैं। यही स्मैक उपलब्ध कराकर बिक्री कराने का काम कर रहे थे। तस्कर रामनरेश रावत ने बताया कि हम लोग जो स्मैक बेच रहे थे, यह स्मैक अभिषेक व बृजेश ने ही उपलब्ध कराई थी। एएसपी का कहना है कि इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
कई जनपदों में करते हैं तस्करी
एएसपी के मुताबिक पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में जो खुलासा हुुआ है, उसके मुताबिक ये लोग रायबरेली के अलावा लखनऊ, अमेठी समेत अन्य पड़ोसी जनपदों में स्मैक की तस्करी करने का कार्य कर रहे थे। ये लोग चार पहिया गाड़ी पर स्मैक रखकर फर्राटा भरते थे। ऐसे में उन्हें उन पर कोई शक नहीं करता था। आसानी से स्मैक की बिक्री कर देते थे। इन सबका एक गैंग है, जो स्मैक तस्करी का कार्य कर रहा था। गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पड़ताल कराई जा रही है।