फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cracks in the bridge on the highway

हाईवे पर बने पुल में आई दरार

Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the bridge on the highway
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव के पास बने पुल के किनारे न सिर्फ दरार आ गई हैं, बल्कि पुल के पास पटरी बह गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हाईवे से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। इसके पहले भी इसी जगह सड़क किनारा बह गया था, जिसे नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया (एनएनएआई) के अफसर खानापूरी करके कार्य को निपटा दिया था। यही वजह है कि फिर से वही समस्या हो गई है।
विज्ञापन

रायबरेली से लखनऊ तक हाईवे पर चलने वाले चार पहिया व भारी वाहनों से टोल लिया जाता हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। करीब 650 करोड़ की लागत से बना यह हाईवे बदहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हाईवे धंसा है तो कहीं पर गड्ढा हो गया है। इस हाईवे से प्रतिदिन करीब 25 हजार चार पहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। पुल के किनारे दरार होने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
अधिकारी से लेकर वीआईपी तक इस हाईवे से गुजरते हैं, लेकिन अफसर इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। क्षेत्रीय रामकुमार, शिवलखन प्रजापति, रामप्रसाद यादव, अभिषेक, विमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसके पहले भी इसी जगह हाईवे के किनारे का हिस्सा धंस गया था। अधिकारियों सुधार के नाम पर महज खानापूरी की थी।
यही वजह है फिर से न सिर्फ पुलिया के किनारे दरार आ गई, बल्कि किनारे का हिस्सा धंस गया। कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने इसकी मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

पीडी एनएचएआई एनएन गिरि ने कहा कि हाईवे में पुल में दरार होने की कोई जानकारी नहीं है। स्टाफ को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि दरार है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed