{"_id":"60ca305c8ebc3e78e8592fd7","slug":"covid-raibaraily-news-lko5827569111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू में चल रही थी आर्केस्ट्रा पार्टी, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, तीन लोग दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू में चल रही थी आर्केस्ट्रा पार्टी, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, तीन लोग दबोचे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। सलोन के बराडीह गांव में मंगलवार को नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाते हुए तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा प्रोग्राम हो रहा था। पुलिस ने छापा मारकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे तीन युवकों को दबोच लिया।
पुलिस के पहुंचने पर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में आयोजक समेत 10 लोगों के खिलाफ कोविड-19 उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए युवकों का धारा 151 में चालान किया गया।
बराडीह गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे का तिलकोत्सव कार्यक्रम था। इसमें आर्केस्ट्रा प्रोग्राम रखा गया था। लखनऊ से बार-बालाओं को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू के बाद भी कार्यक्रम चल रहा था। जानकारी होने पर पुलिस ने छापा मारा तो भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। नाच रहीं बार-बालाएं भी भाग खड़ी हुईं। बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।
सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर की तहरीर पर आयोजक समेत 10 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के तहत केस दर्ज किया गया है।
खौसनहा निवासी सत्यम उर्फ विक्रांत सिंह, बराडीह निवासी विशाल सिंह और भदोखर थाना क्षेत्र के खागीपुर सड़वा गांव निवासी धीरज यादव को गिरफ्तार करके धारा 151 के तहत चालान किया गया।
तीनों बार-बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे। जांच में पता चलेगा कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजक कौन था। मामले में अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।