फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Covid Bed

कोविड के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, बनेगा 42 बेड का वार्ड

Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Covid Bed
रायबरेली। कोरोना के मरीजों को जल्द बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए अलग से 42 बेड का एक वार्ड बनने जा रहा है। जिस स्थान पर वार्ड बनाया जाना है, उस जमीन को चिह्नित भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज के सभी इंतजाम किए जाएंगे। जांच के अलावा दवा समेत अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी। जल्द वार्ड बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

वैसे तो जिला अस्पताल में पहले से ही कोरोना के रोगियों का इलाज किया जाता रहा है, लेकिन यहां पर अलग से उन्हें भर्ती करने की व्यवस्था नहीं थी।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच और दवा की सुविधा जरूर मुहैया कराई गई थी। वैसे तो इस समय कोरोना का कहर कम हो गया है, लेकिन आगे भविष्य में कोविड के संक्रमण को देखते हुए अभी से ही विभागीय अधिकारी कोविड की तैयारियों को फिटफाट बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए अलग से 42 बेड का एक वार्ड बनाने का खाका तैयार किया गया है। जिला अस्पताल के पीछे हिस्से में वार्ड के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। बस अब काम जल्द शुरू किया जाना है।

जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए अलग से 42 बेड का एक वार्ड बनाया जाना है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। भारत सरकार के प्रयास से यह वार्ड बनाया जाना है। जल्द वार्ड बनाए जाने का काम शुरू होने की बात कही गई है। इस वार्ड में कोविड मरीजों के लिए बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया होंगी। इससे कोविड मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डॉ.नीता साहू, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed